पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसडीओ से मिलकर वृद्धा पेंशन देने की मांग

एसडीओ से मिलकर वृद्धा पेंशन देने की मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घाटशिला|डुमरिया प्रखंडके झामुमो अध्यक्ष मनोज कुमार मुर्मू की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल एसडीओ गिरिजा शंकर प्रसाद प्रसाद से मिलकर वृद्धा पेंशन दिए जाने की मांग की। इस संबंध में मनोज कुमार मुर्मू ने बताया कि 1 अगस्त 2011 से ही करीब 83 वृद्ध महिलाओं का वृद्धापेंशन स्वीकृत है, पर अभी तक किसी को भी पेंशन राशि का भुगतान नहीं हुआ है। जबकि इस दौरान पिछले चार वर्षाें मेें करीब 10 महिलाओं की मृत्यु हो चुकी है। प्रशासनिक उदासीनता के कारण लाभुक आज तक वृद्धा पेंशन की राशि पाने से वंचित हैं। मौके पर रुपचांद दास, गुणाधर कुंवर, कालीचरण नायक, राधा नायक, कालीपदो कर्मकार, लक्ष्मण मुर्मू, बोसेन मुर्मू, डुमनी मुर्मू, सरस्वती नायक, मालती टुडू, सुजाता रानी आदि शामिल थीं।

^कोट : मैने मामले का संज्ञान लेते हुए डुमरिया बीडीओ को कार्रवाई करने के लिए पत्र निर्गत कर दिया है। बचे हुए लोगों काे शीघ्र ही पेंशन राशि का भुगतान कर दिया जाएगा। ^गिरिजा शंकरप्रसाद, एसडीओ, घाटशिला।