मां की मौत, सदमे से पुत्र भी चल बसा
पारसनाथ | डुमरीप्रखंड के अमरा गांव में गुरूवार को मां की मौत की खबर सुन कर बेटे की भी मौत हो गई। घर से मां बेटे की अर्थी एक साथ उठी। मां बेटे के शव का यमुनिया नदी में दाह संस्कार कर दिया गया। दाह संस्कार के समय ग्रामीणों की काफी भीड़ जमा थी। बताते हैं कि अमरा निवासी स्व लाटो महतो की 70 वर्षीय प|ी सुकरी देवी कुछ दिनों से बीमार थी। आज सुबह उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि उसके पुत्र चरन महतो को जैसे ही मां की मौत का पता चला वे यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाए। इस सदमें में उसकी भी मौत हो गई। इधर मां बेटे की एक साथ हुई मौत पर छक्कन महतो, शंभू महतो, दुलारचंद महतो, दामोदर महतो ने शोक संवेदना प्रकट की है।