पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रचार बंद होने के साथ ही भोंपू और शोरगुल से लोगों को मिली राहत

प्रचार बंद होने के साथ ही भोंपू और शोरगुल से लोगों को मिली राहत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चुनावप्रचार के शोरगुल से जहां राहत मिली है वहीं अब प्रत्याशी घर-घर जाकर प्रचार में अपनी ताकत लगाई है। प्रत्याशी डोर-टू-डोर प्रचार के साथ बूथ मैनेजमेंट में भी लगे रहे। गिरिडीह विधानसभा में जहां भाजपा प्रत्याशी निर्भय कुमार शाहाबादी ने शहर के कई इलाकों में मतदाताओं से मिले। वहीं झामुमो प्रत्याशी ने भी मतदाताओं को रिझाने में लगे रहे। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी अंतिम दो दिन गिरिडीह में रहकर चुनाव की बाजी अपने पक्ष में करने को ले कई क्षेत्रों में जनता से रूबरू हुए। इन प्रत्याशियों के अलावा कांग्रेस के रूमा सिंह भी घर-घर जाकर मतदाताओं से मिली। वहीं भाकपा माले, सपा, बसपा समेत कई प्रत्याशियों ने भी अंतिम दिन प्रचार में ताकत झोंकी।

बगोदर विधानसभा क्षेत्र के भाकपा माले प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह ने प्रचार के अंतिम दिन घर-घर जाकर वोट मांगा। वहीं कांग्रेस की पूजा चटर्जी ने भी कई गांवों का दौरा कर लोगांे से उनके घर-घर मिलकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की। झामुमो के छोटेलाल यादव ने बदलाव और विकास का नारा देकर क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर घर-घर जाकर लोगांे से झामुमो के पक्ष में मतदान की अपील की। वहीं भाजपा प्रत्याशी नागेंद्र महतो समेत कई अन्य प्रत्याशियों ने भी डोर-टू-डोर कैंपेनिंग कर मतदान की अपील की। वहीं डुमरी विस क्षेत्र के डुमरी प्रखंड क्षेत्र में झामुमो, भाजपा, जदयू, झाविमो प्रत्याशियों ने घर-घर जाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।

कांग्रेस प्रत्याशी सरफराज अहमद और भाजपा प्रत्याशी प्रो जयप्रकाश वर्मा ने दौरा िकया। माले प्रत्याशी राजेश कुमार ने घर-घर जाकर बदलाव विकास के लिए लोगांे से माले के पक्ष में मतदान की अपील की। झामुमो के सालखन सोरेन, झाविमो प्रत्याशी लक्ष्मण स्वर्णकार, निर्दलीय प्रत्याशी शिवनाथ साव, बद्रीनारायण सिंह समेत कई प्रत्याशियों ने घर-घर जाकर वोट मांगा। जमुआ में भाजपा प्रत्याशी केदार हाजरा ने जमुआ, देवरी के कई गांवों के घरों में जाकर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। वहीं झामुमो प्रत्याशी चंद्रिका महथा, राजद प्रत्याशी बलदेव हाजरा, झाविमो प्रत्याशी सत्यनारायण दास, माले प्रत्याशी अशोक पासवान ने भी घर-घर जाकर वोट मांगा।

पूजा, विनोद, छोटेलाल गए घर-घर

गांडेय, जमुआ, बगोदर में चला जनसंपर्क