पांच विधानसभा में वोट आज
जिलाजनसंपर्क पदाधिकारी बीरू प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि चौथे चरण के मतदान के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। विदित हो कि तीसरे चरण में धनवार विस में चुनाव संपन्न कराने के बाद चौथे चरण में जिले के बगोदर, डुमरी, गिरिडीह, गांडेय जमुआ विस क्षेत्र में रविवार को चुनाव होना है। कहा कि मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग निडर होकर करें, कहा कि पांच विस क्षेत्र के सभी बूथों पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है। डीपीआरओ श्री कुशवाहा ने कहा कि लोकतंत्र का महापर्व तभी सार्थक साबित होगा जब मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि पांच विस क्षेत्र में चुनाव कार्य में कुल 6448 मतदानकर्मी लगाए गए है। इसके अलावा 303 सेक्टर आफिसर तथा 322 माइक्रो ऑब्जर्वर चुनाव कार्य में लगाए गए है। 303 सेक्टर आफिसर में बगोदर में 79, जमुआ में 66, गांडेय में 64, गिरिडीह में 62 तथा डुमरी विस क्षेत्र में 32 लगाए गए है। वहीं 322 माइक्रो आब्जर्वर में बगोदर में 90, जमुआ में 63, गांडेय में 75, गिरिडीह में 63 तथा डुमरी विस क्षेत्र में 31 माइक्रो आब्जर्वर लगाए गए हैं।
पांच विस क्षेत्र में 21 माडल बूथ
चौदह दिसबंर को होने वाले चौथे चरण के मतदान के लिए सर्वाधिक उम्मीदवारों की संख्या गांडेय विस क्षेत्र में है। यहां कुल 18 उम्मीदवार चुनावी समर में अपनी किस्मत आजमा रहे है। इसके बाद डुमरी में 16, बगोदर में 14, गिरिडीह में 13 तथा सबसे कम उम्मीदवारों की संख्या जमुआ विस क्षेत्र में है। यहां 10 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे है। जानकारी के अनुसार गांडेय डुमरी विस क्षेत्र में दो-दो ईवीएम का प्रयोग किया जाएगा।
गांडेय में सर्वाधिक 18 उम्मीदवार
पांच विस क्षेत्र में क्रिटिकल बूथों की संख्या 15 है। इनमें बगोदर में आठ, जमुआ सुरक्षित सीट में छ: तथा गांडेय में एक मतदान केन्द्र क्रिटिकल बूथ है। गिरिडीह डुमरी में क्रिटिकल बूथों की संख्या शून्य है।
15 क्रिटिकल बूथ
डीपीआरओ श्री कुशवाहा ने बताया कि पांच विस क्षेत्र में कुल 21 माडल बूथ बनाए गए है। इनमें बगोदर में सात, जमुआ, गांडेय गिरिडीह विस क्षेत्र में चार-चार तथा डुमरी विस में दो माडल बूथ बनाए गए है।
चौथे चरण के चुनाव में सर्वाधिक मतदाताओं की संख्या बगोदर विस क्षेत्र में है। यहां मतदाताओं की संख्या 278596 है। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 146704 तथा महिला मतदा