- Hindi News
- खेल के माध्यम से युवा वर्ग को रोजगार से जोड़ने की हुई पहल
खेल के माध्यम से युवा वर्ग को रोजगार से जोड़ने की हुई पहल
{ जिले के तीन प्रखंड के कुल 40 गांवों में चल रहा है मैं हूं चैंपियन कार्यक्रम
भास्करन्यूज|गिरिडीह
मैंहूं चैंपियन कार्यक्रम सोमवार को सदर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेलाटांड़ पपरवाटांड़ संकुल संसाधन केंद्र के सभागार में हुई। यह कार्यक्रम नेहरू युवा केंद्र युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार और झारखंड सरकार के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता मुखिया प्रतिनिधि हरगौरी साव ने की। जबकि कार्यक्रम का संचालन संकुल साधनसेवी राजेन्द्र प्रसाद पांडेय ने किया। कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए जिला समन्वयक प्रेरणा भारती ने कहा कि मैं हूं चैंपियन कार्यक्रम यूनिसेफ रांची द्वारा प्रायोजित है। जिसका संचालन नेहरू युवा केंद्र संगठन और झारखंड सरकार के संयुक्त प्रयास से किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से खेल के माध्यम से युवाओं और युवतियांे को संगठित कर शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और रोजगार जैसी महत्वपूर्ण बिंदु पर विशेष जोर दिया जा रहा है। जिले के कुल तीन प्रखंड बेंगाबाद, के 20 गांव, डुमरी प्रखंड के 10 गांव और गिरिडीह प्रखंड के 10 गांव में कार्य किया जा रहा है। कहा कि बेहतर परिणाम आने से और भी गांवों का चयन किया जा सकता है। अभी तक जिन गांवों का चयन हुआ उसमें कोच का चयन मेल क्लब और फिमेल क्लब का गठन किया जा चुका है।
कोर कमेटी का गठन भी किया जा रहा है
चयनितगांवाें में कोर कमेटी का गठन भी किया जा रहा है। जो समय-समय पर खिलाड़ियांे का मार्ग दर्शन करेंगे। कहा कि महेशलुंडी पंचायत के लिए पंचायत स्तर पर एक नोडल कोर टीम का गठन किया गया। जिसमें सुनीता देवी, मुखिया रोजन्द्र कुमार उपमुखिया, सुरेश कुमार मंडल, राजेन्द्र पांडेय, विश्वनाथ साव, सुमन लाल समेत कई को शामिल किया गया है। कहा कि स्पोर्टस किट वितरण पिंडाटांड, कल्याडीह और महेशलुंडी को उपलब्ध करा दी गई है। मौके पर शैलेश कुमार, साेनु, विवेक, अलताफ रजा, शहनवाज, एजाज, रोहित, बिरजू समेत कई मौजूद थे।