भूमि अधिग्रहण के विरोध में प्रदर्शन
डुमरी। केन्द्रसरकार की भूमि अधिग्रहण अध्यादेश खत्म करने और स्थानीय नीति लागू करने की मांग को लेकर झामूमो की डुमरी प्रखंड कमिटि द्वारा सोमवार को प्रखंड कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष निरंजन महतो ने किया। पार्टी के गिरिडीह जिला अध्यक्ष पंकज कुमार ताह इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित थे। प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन के दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री ताह ने कहा कि केन्द्र सरकार की भूमि अधिग्रहण कानून 2015 एक काला कानून है। इस कानून की आड़ में पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है।