पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क लूट कांड में दो अपराधी गिरफ्तार

सड़क लूट कांड में दो अपराधी गिरफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज|गिरिडीह/बोकारो

गिरिडीहजिला डुमरी थाना क्षेत्र में हुए लगभग 21 लाख रुपए की समाग्री के सड़क लूट कांड का खुलासा बोकारो थर्मल डुमरी थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से किया। साथ ही लूट के लाखों का फॉरच्यून रिफाईन तेल बरामद करते हुए चोरी गए ट्रक को चास थाना क्षेत्र के बंजाबी गैरज से जब्त कर लिया गया। इसके अलावा जारंगडीह से पुलिस ने लूट कांड में शामिल शंभू सिंह, भुवनेश्वर नायक, शंकर राम तथा दो अन्य चास निवासी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। साथ ही अन्य सामान की बरामदगी के लिए पुलिस अन्य ठिकानों पर पूछताछ के बाद दबिश दे रही है, ताकि लूटकांड में शामिल अपराधियों का नेटवर्क समाप्त किया जा सके। पुलिस इसे सड़क लुटेरों के खिलाफ बड़ी सफलता मान रही है एवं गिरफ्तारी के बाद बोकारो गिरीडीह में हो रहे लागातार लूटकांड का और भी खुलासा होने की संभावना व्यक्त कर रही है। जानकारी के अनुसार उक्त ट्रक संख्या डब्लूबी 29ए -6356 बंगाल के हल्दिया से लगभग 21 लाख लागत के 1350 जार फॉरच्यून कंपनी का रिफाइन तेल लाद कर गया जा रही थी।