पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रांसफार्मर का वितरण ऑनलाईन करें : डीसी

ट्रांसफार्मर का वितरण ऑनलाईन करें : डीसी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रांसफार्मर का वितरण ऑनलाईन करें : डीसी

अध्यक्षरवीन्द्र पांडेय ने कहा कि डीसी के आदेश के बगैर बिजली उपकरणों का वितरण नहीं हो। डीसी ने कहा कि ट्रांसफॉर्मर का वितरण आॅन लाइन होगा। भंडार से ट्रांसफॉर्मर का मैकेनिज्म क्या बनाया है। ट्रांसफॉर्मर प्योरिटी का पंजी में मेंनटेन हो। ताकि अचानक होने वाली बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके। एसी ने कहा कि 10 केवी, 16 केवी ट्रांसफॉर्मर में समस्या है। इसे जल्द उपलब्ध कराया जाए। इस पर अध्यक्ष ने सुझाव दिया कि सांसद, विधायक की अनुशंसा पर ही एसी ट्रांसफॉर्मर का आवंटन करें।

घरों के ऊपर से गुजरे विद्युत तार को हटाया जाए : राय

कोडरमासांसद डॉ. राय ने कहा कि ट्रांसफॉर्मर खास गांव के खास व्यक्ति के पास नहीं रखा जाए। इसके अलावा जिन लोगों के घरों के उपरी हिस्से से बिजली तार गुजरी है, उसे अविलंब हटाई जाए। क्योंकि दो मंजिला मकान बनाने के लिए जब लोग बिजली विभाग से तार हटाने को कहती है तो लेबर खर्च आदि का डिमांड किया जाता है, जो नाजायज है। इसे विभाग ने गंभीरता से लिया और विभाग की ओर से हटाने की बात कही। इसके अलावा कहा कि किसी के घर में ट्रांसफार्मर रखना उचित नहीं है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

सरिया के 32 गांवों में नहीं हुआ है विद्युतीकरण

बगोदरविधायक नागेन्द्र महतो ने कहा कि सरिया प्रखंड के 32 गावों के अलावा बगोदर के आड़वारा गांव का विद्युतीकरण अब तक नहीं हुआ है। विधायक का आरोप था कि विद्युत विभाग खंभरा निवासी कथित अर्जुन महतो नामक ठेकेदार से ट्रांसफॉर्मर का कार्य करा रहा है। उनके जिम्मे 35 ट्रांसफॉर्मर हैं। परसिया पंचायत के शिमराबेड़ा में ट्रांसफॉर्मर नहीं लगा है। बिरनी में 2 घंटे ही बिजली रहती है। बिजली उपभोक्ताओं को दो बिल भेजे जा रहे हैं। एपीएल बीपीएल की समस्या का जल्द शॉट-आउट हो। डुमरी विधायक जगरनाथ महतो ने कहा कि बिजली समस्या जल्द हल हो। अभी भी विद्युतीकरण का कार्य अधूरा है। गिरिडीह एमपी पांडेय ने कहा कि पीरटांड़ के नागाबाद गांव का विद्युतीकरण नहीं हुआ है। गिरिडीह विधायक ने शहर में एबी स्विच लगाने शहर की बिजली व्यवस्था में सुधार करने का निर्देश दिया। वहीं गांडेय विधायक ने कहा कि अंडा, चॉकलेट बेचने वाले से बिजली बिल नहीं वसूला जाए। जमुआ विधायक सह विस सचेतक केदार हाजरा ने कहा कि जिले में 6 कस्तूरबा विद्यालय संचालित हैं। डिपॉजिट हेड से बिजली कनेक्शन नहीं दिया जाए। जिप सदस्य राकेश महतो ने कहा कि तिसरी गावां की बिजली समस्या कब तक हल होगी। इस पर विद्युत अधीक्षण अभियंता ने कहा कि 31 मई 2016 तक विद्युतीकरण कार्य पूरे जिला में पूरा कर लिया जाएगा। निर्बाध विद्युत आपूर्ति की दिशा में ठोस तैयारी की जा रही है। गांडेय विधायक जयप्रकाश वर्मा ने कहा कि बिजली विभाग के ठेकेदार पूरी मनमानी करते हैं। इसकी शिकायत उन तक लगातार पहुंच रही है। इस पर अविलंभ रोक लगाएं।

खबरें और भी हैं...