पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गर्मी ने दी दस्तक, बिजली पानी

गर्मी ने दी दस्तक, बिजली पानी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजलीमसले पर सांसद-विधायक एकजुट रहे। सभी ने एक स्वर से विभाग को बिजली संकट पर गंभीर होने की नसीहत दी। वहीं मौजूद पंचायत प्रतिनिधियों ने भी क्षेत्र की समस्याएं गिनाई। 10 माह बाद शनिवार को समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित जिलास्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक भारी गहमागहमी के साथ संपन्न हुई।

इसमें बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य शिक्षा का मसला बैठक का केन्द्रबिन्दु रहा। सभी ने इस बात पर चिंता व्यक्त की कि गर्मी ने दस्तक दे दी है और लगभग पूरे जिले में बिजली की समस्या बरकरार है। इससे पहले गत 09 अप्रैल 2015 को हुई अनुश्रवण समिति की बैठक के प्रस्तावों की समीक्षा के दौरान कई अधिकारियों की जमकर क्लास हुई। इसके बाद कई नए प्रस्ताव पर सख्ती से अमल करने का निर्देश जारी किया गया। बैठक की अध्यक्षता गिरिडीह सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने की। जबकि कोडरमा सांसद डॉ रवींद्र कुमार राय, गिरिडीह विधायक निर्भय कुमार शाहबादी, धनवार विधायक राजकुमार यादव, जमुआ विधायक सह विधानसभा सचेतक केदार हाजरा, गांडेय विधायक प्रो जयप्रकाश वर्मा, डुमरी विधायक जगरनाथ महतो, बगोदर विधायक नागेंद्र महतो, जिला परिषद अध्यक्ष राकेश महतो, उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान, सभी प्रखंड प्रमुख के अलावा डीसी उमाशंकर सिंह, डीडीसी वीरेन्द्र भूषण, एसपी अखिलेश वी वेरियर सहित सभी विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे।

धनवार विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि ट्रांसफॉर्मर बिक्री का अर्जुन महतो पर लगाया जा रहा आरोप गलत है। कहा कि विद्युत एसडीओ धनवार विद्युत सबस्टेशन में नहीं बैठते हैं, जिससे लोगों को परेशानी होती है। 30 गांवों में विद्युतीकरण होना है, इस पर अधीक्षण अभियंता ने कहा उनके पास 10, 16, 25 केवी का 400 ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध हैं।

बैठक में शामिल गिरिडीह, कोडरमा सांसद, विधायक उपायुक्त अन्य लोग।

बिजली मसले पर एकजुट रहे सांसद-विधायक

स्वास्थ्य विभाग में बेकार पड़ी 35 लाख की मशीन : पांडेय

समितिके अध्यक्ष सह गिरिडीह सांसद रवींद्र पांडेय ने स्वास्थ्य विभाग के कई मुद्दों पर सिविल सर्जन को फटकारा। उन्होंने कहा कि एसआरसी के लिए खरीदी गई 35 लाख रुपए की मशीन क्यों बेकार पड़ी है। इसे क्यों नहीं प्रक्रिया में लाई जा रही है। इस पर डीसी उमाशंकर सिंह ने एक सप्ताह के भीतर इसे इस्तेमाल में लाने का निर्देश दिया। वहीं कोडरमा सांसद डा रवींद्र राय ने एसआरसी के संदर्भ में कहा विद्युत विभाग को 1 महीने का समय व्यवस्था सुधारने के लिए दिया जा सकता है साथ ही अगली बैठक में हजारीबाग क्षेत्रीय कार्यालय से भी अभियंता को बुलाया जाए। फिर इस पर विचार किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...