- Hindi News
- गिरिडीह डुमरी रोड में अनियंत्रित होकर ऑटो दुर्घटनाग्रस्त
गिरिडीह-डुमरी रोड में अनियंत्रित होकर ऑटो दुर्घटनाग्रस्त
गिरिडीह | पीरटांड-गिरिडीहमुख्य पथ पर जलेबियामोड पर सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के संबंध में बताया जाता है कि डुमरी से ऑटो पर सवार होकर कुछ लोग गिरिडीह रहे थे। इसी दौरान जिलेबियामोड के पास ऑटो असंतुलित होकर पलट गई। इस घटना में असुरबांध निवासी अब्दुल जब्बार अंसारी कलाम अंसारी घायल हो गए। कलाम अंसारी का पैर टूट गया है और उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है। घटना के संबंंध में अब्दुल जबार ने बताया कि डुमरी से वे अपने नाती को पहुंचाने पपरवाटांड स्थित तिनकोनियां गांव रहा था इसी क्रम में ऑटो जलेबियामोड के पास असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त होग गया।