ठंड से चौकीदार की मौत
डुमरी | ठंडलगने से डुमरी थाना परिसर मे शनिवार की रात बगोदर थाना के एक चौकीदार की मौत हो गई। डुमरी पुलिस ने इस संबंध में यूडी केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है। इस संबंध में बताया जाता है कि बगोदर थाना में कार्यरत चौकीदार भाकुर कोल्ह 52 वर्ष शुक्रवार को चुनाव डयूटी के लिए गिरिडीह भेजा गया था। डयूटी नहीं मिलने पर वह शनिवार को लौट रहा था। लौटने के दौरान ठंड लगने और रात हो जाने के कारण वह डुमरी थाना में रुक गया। रात में अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उसकी मौत हो़ गई। डुमरी थाना प्रभारी श्यामचन्द सिंह ने मौत की पुष्टि की है।