पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले में 63. 24 % मतदान

जिले में 63. 24 % मतदान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीसीमुकेश कुमार वर्मा ने कहा कि चौथे चरण के मतदान में रविवार को जिले के पांच विस क्षेत्र में कुल 63. 24 प्रतिशत मतदान हुआ। बगोदर, डुमरी, गांडेय, गिरिडीह जमुआ विस क्षेत्र में मतदान संपन्न होने के बाद रविवार की शाम डीसी श्री वर्मा कंट्रोल रूम में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि खराब मौसम के बावजूद मतदाताओं में खासा उत्साह दिखा। डीसी ने कहा कि मौसम साथ रहता तो मतदान प्रतिशत में इजाफा होता। उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी लोगो में मतदान को लेकर भारी उत्साह देखा गया। यही कारण है कि नक्सल क्षेत्रों में भी जमकर मतदान हुआ। कहा कि सुरक्षा व्यवस्था इतनी पुख्ता थी कि मतदाता निडर होकर अपने मताधिकार का उपयोग किया। छिटपुट घटनाओं के अलावा कहीं से कोई गड़बड़ी नहीं हुई।

डीसी ने बताया कि मतदान से पूर्व दो कर्मचारियों की अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्होंने बताया कि दोनों कर्मचारी चुनाव डयूटी पड़ी थी पर डयूटी में नहीं थे। जानकारी के अनुसार गिरिडीह विस क्षेत्र के लिए सुरक्षित रखे गए रामचन्द्र प्रसाद लाहकार तथा कपिलदेव राणा नामक दोनों कर्मचारियों में से लाहकार धनवार रेफरल अस्पताल के कर्मचारी हंै वही राणा कोनार नहर परियोजना में चैनमेन के पद पर कार्यरत है। रामचन्द्र की ब्रेन हेमरेज होने के बाद उन्हें रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है वही राणा की चिकित्सा सदर अस्पताल में की जा रही है।

दो मतदानकर्मियों की तबीयत हुई खराब, एक रिम्स रेफर

जमुआ विस क्षेत्र में लहंगिया के ग्रामीणों ने वोट का बहिष्कार किया। डीसी ने बताया कि जमुआ विस क्षेत्र के बूथ संख्या 227 में लहंगिया के ग्रामीणों की मांग गांव में सड़क निर्माण की थी। कहा कि ग्रामीणों को काफी समझाया गया, बावजूद ग्रामीण नहीं मानें। कहा कि अगर लहंगिया गांव के ग्रामीण मतदान करते तो प्रतिशत में और इजाफा होता।

डीसी श्री वर्मा ने कहा कि पांच विस क्षेत्रों में सर्वाधिक मतदान का प्रतिशत बगोदर विस क्षेत्र में रहा। यहां 66.30 प्रतिशत मतदान हुआ। लोगों में उत्साह था। वहीं मतदान का सबसे कम मतदान प्रतिशत जमुआ विस क्षेत्र में रहा। जमुआ में 58 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

जमुआ में ही वोट का बहिष्कार भी

जमुआ में सबसे कम मतदान

पहली बार मतदान करने आई मतदाता को प्रशस्ति पत्र देते बीपीएलओ।

मतदान करने के बाद ि