पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्य अलग मगर दिल एक: जीतनराम मांझी

राज्य अलग मगर दिल एक: जीतनराम मांझी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारखंडऔर बिहारवासी एक बूट के दो दाल हैं। राज्य भले ही अलग हो गया है परंतु हमलोगों का मन नहीं बंटा है। उक्त बातें बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बुधवार को डुमरी प्रखंड के उग्रवाद प्रभावित उतराखंड के मंझालाडीह में डुमरी विधान सभा क्षेत्र से जद यू प्रत्याशी मौलाना अब्दुल मोबीन रिजवी के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा। उन्होने कहा कि दोनों राज्य के निवासियों का आचार विचार, रहन सहन एक है। आज भी बिहार के लोग झारखंड के लोगों को अपना भाई मानते हैं। मुख्यमंत्री श्री मांझी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी फांकेबाज है। जनता को प्रलोभन देकर और प्रचार में पानी की तरह पैसा बहा कर प्रधानमंत्री बन गये हैं। भाजपा के नेतृत्व वाली केन्द्र की सरकार देश को गुलाम बनाने पर तुली हुई है। भारत को धार्मिक देश बनाना चाह रही है। केन्द्र की सरकार देश को उसी दिशा में ले जा रही है। उन्होने कहा कि कश्मीर से 370 धारा हटाने तथा पुरे देश में कॉमन सिविल कोड लागू करने के मुद्दों पर सहमति नहीं बनने के कारण जद यू भाजपा से अलग हो गई। पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि झारखंड में हम भाजपा की सरकार बनने नहीं देगें। हम झारखंड में भाजपा के बैलून को फुस्स कर देगें। राज्य में महागठबंधन की सरकार बनी तो मदरसों का विकास किया जायेगा, सभी को 35 किलो चावल मुफ्त दिया जायेगा, पिछड़ी जातियों को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया जायेगा, सरना कोड लागू किया जायेगा, बृद्धावस्था पेंशन में सौ रूपये की बढ़ोतरी की जायेगी तथा बीपीएल परिवारों को टीवी मुफ्त दी जायेगी। बिहार के नगर विकास मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि लोक सभा चुनाव में झारखंड वासियों ने भाजपा को बारह सांसद दिए परंतु झारखंड को क्या मिला। भाजपा लोगों को यह कह कर ब्लैकमेल कर रही है कि यदि विकास चाहते हैं तो भाजपा को पूर्ण बहुमत दें।

सभा को संबोधित करते जीतनराम मौजूद सुबोधकांत सहाय।