पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समय पर पहुंचें मतदानकर्मी : डीसी

समय पर पहुंचें मतदानकर्मी : डीसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिरिडीह | गिरिडीहजिलांतर्गत बगोदर, जमुआ, गाण्डेय, गिरिडीह एवं डुमरी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए प्रतिनियुक्त मतदान कर्मी निर्धारित तिथि को समय प्रातः छ: बजे डिस्पैच सेन्टर पर योगदान देने का निर्देश जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त, मुकेश कुमार वर्मा ने दिया है। उन्होंने कहा कि यदि मतदान कर्मी समय पर योगदान नहीं देते हैं तो उन्हें अनुपस्थित माना जायेगा तथा ऐसे कर्मियों के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जायेगी। इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि उपर्युक्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र अन्तर्गत प्रतिनियुक्त सेक्टर पदाधिकारियों को कार्यपालक दण्डाधिकारी की शक्तियाँ प्रदान की गई है। बगोदर विधान सभा के लिए 79, जमुआ के लिए 66, गाण्डेय के लिए 64, गिरिडीह के लिए 62 एवं डुमरी के लिए 32 सेक्टर पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किये गये हैं। ये सभी पदाधिकारी दण्डाधिकारी के शक्तियों का उपयोग करेंगे तथा चुनाव के दौरान उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उक्त जानकारी डीपीआरओ बीरू प्रसाद कुशवाहा ने दी है। कहा लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।