भाजयुमो ने प्रभारी नियुक्त किए
गिरिडीह | भारतीयजनता युवा मोर्चा जिला कार्यकारणी की बैठक शनिवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता विवेश जालान ने की। बैठक में मुख्य रूप से जिला में सदस्यता अभियान चलाने के लिए दिनेश महतो को सदस्यता प्रभारी और कृष्ण मुरारी तिवारी मनोज यादव को सदस्यता सह प्रभारी नियुक्त किया गया। वहीं शहर और प्रखंडों में सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए प्रखंड प्रभारी की नियुक्ति की गई। जिनमें गिरिडीह नगर पीरटांड़ में भाजयुमो जिला अध्यक्ष विवेश जालान सरिया और बगोदर में दिनेश महतो, तिसरी सुबोध राय, गांवा प्रवीण सिंह, देवरी कृष्ण मुरारी तिवारी, जमुआ राजेश राम, धनवार गौतम तिवारी, गांडेय कृष्ण प्रसाद सिंह, डुमरी पूर्वी विग्विजय उपाध्याय, गिरिडीह पश्चिमी राजेश कुमार को बनाया गया है। प्रखंड प्रभारी प्रखंडों में बैठक आयोजित कर सदस्य बनाने के लिए लोगों को जागरूक करेंगे।