बदसलूकी के खिलाफ शिक्षकों ने दिया धरना
प्रखण्डशिक्षक समन्वय समिति डुमरी इकाई के बैनर तले शनिवार को अनुमंडल कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया। धरना का मुख्य कारण बताया जा रहा है की बीते 22 जनवरी को आयोजित प्रखंड स्तरीय बाल समागम कार्यक्रम के दौरान दौडने के क्रम में गिर जाने जाने से उम विद्यालय कटसरूवा के छात्र सुनील सोरेन का पैर टूट गया था। जिसके कारण छात्र के परिजनों द्वारा शिक्षकों के साथ बदसलूकी की गई। जिससे तंग आकर उक्त विद्यालय के शिक्षकों ने प्रखण्ड शिक्षक समन्वय समिति का सहायता लेते हुए 31 जनवरी को डुमरी बीडीओ एसडीओ को आवेदन देकर उक्त समस्या का समाधान हेतु अर्जी लगायी थी। लेकिन परिणाम केवल सिफर रहाा। प्रखंड प्रशासन एंव अनुमंडल प्रशासन द्वारा उक्त विषय पर साकारात्मक कदम नहीं उठने के फलस्वरूप धरना दिया गया। एसडीओ डुमरी पवन मंडल द्वारा शिक्षकों के दो सदस्यीय टीम बुलाकर उक्त विद्यार्थी के ईलाज का खर्च वहन करने के आश्वासन के बाद धरना को समाप्त किया गया।
शिक्षको को अपमानित करने पर क्षोभ
जिपसदस्य जिवाधन महतो एवं आजसू के केन्द्रीय सचिव दामोदर प्रसाद महतो ने ईलाजरत उक्त विद्यार्थी के परिजनों द्वारा विद्यालय के शिक्षको केा अपमानित अभद्र व्यावहार करने पर क्षोभ व्यक्त किया गया है। परन्तु उक्त विद्यार्थी के ईलाज में सहयोग करने का आह्वान भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के प्रखण्ड अध्यक्ष प्रदीप कुमार राय एंव संचालन सहदेव प्रसाद यादव ने किया। मौके पर गणेश मंडल, कमल किशोर महतो, प्रखण्ड शिक्षक समन्वय समिति के सचिव डीलचंद महतो, मुमताज अंसारी, अनील कुमार, देवकी मंडल, प्रयाग महतो आदि मौजूद थे।