बिजली, शिक्षा और वन विभाग पर रोष
सतर्कता निगरानी समिति की बैठक संपन्न
भास्करन्यूज|गिरिडीह
समाहरणालयसभागार में शनिवार को संपन्न सतर्कता निगरानी समिति की संपन्न बैठक में बिजली, स्वास्थ्य वन विभाग की जमकर क्लास ली गई। बैठक की अध्यक्षता गिरिडीह सांसद रवीन्द्र कुमार पांडेय ने किया। निगरानी समिति की चली मेराथन बैठक में जिले में व्याप्त बिजली स्वास्थ्य समस्या पर गहन मंथन की गई। बैठक में मौजूद सांसद रवीन्द्र कुमार पांडेय गिरिडीह विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी, बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो, जमुआ विधायक केदार हाजरा, धनवार के माले विधायक राजकुमार यादव तथा डुमरी विधायक जगन्नाथ महतो ने जिले में बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य की व्यवस्था पर कई तीखे सवाल दागा।
विधायकों ने कहा कि सदर अस्पताल विभिन्न प्रखंडों में पदस्थापित चिकित्सक सरकारी व्यवस्था को सुधारने की बजाय निजी प्रैक्टिस में व्यस्त रहते है। विधायकों ने मांग की कि सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों में चिकित्सकों के बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाय। शिक्षा विभाग के अधिकारियों की भी जमकर क्लास ली गई। कहा गया कि उच्च विद्यालयों में तीन हजार शिक्षकों के स्थान पर मात्र बारह सौ शिक्षक कार्यरत है। ऐसी स्थिति में बदहाल शिक्षा व्यवस्था में सुधार कैसे की जाएगी। बिजली विभाग को व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश सांसद रवीनद्र कुमार पांडेय ने दिया। उन्होंने कहा कि डीवीसी चौबीस घंटे में मात्र साढ़े तीन घंटे की लोड शेडिंग करती है, फिर कैसे इलाके में आठ से दस घंटे बिजली काटी जाती है। डीवीसी के अधिकारियों ने जानकारी दी कि सुबह आठ से दस और शाम साढ़े चार से छ: बजे तक बिजली काटी जाती है। पर बिजली वोर्ड लाइन में कटौती कर शहर ग्रामीण इलाकों में लोगो को परेशान कर रही है।
डीसी मुकेश कुमार वर्मा ने कहा कि दोपहर बारह से दो और देर रात में बिजली कटौती की जाए। ताकि लोगो को परेशानी नही हो। बैठक में ये बात खुलकर सामने आई कि कुछ निकम्मे और लापरवाह अधिकारियों की वजह से सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है।
जले ट्रांसफार्मर को
बदलने का निर्देश
जलेट्रांसफार्मर को बदलने का निर्देश विभागीय अधिकारी को दी गई। जमुआ विधायक केदार हाजरा ने वनाधिकार पटटा का मामला उठाया। कहा कि वर्षो से रह रहे ग्रामीणों को उजाड़ा जा रहा है। डीसी ने मामले में जांच कर वनाधिकार पटटा देने का निर्देश विभागीय अधिकारी को दिया। माले विधायक राजकुमार यादव ने जिले में कोल्ड स्टोरेज निर्माण की मांग की तािक किसानों को सुविधा हो। बैठक में सांसद रवीन्द्र पांडेय के अलावा डुमरी, गिरिडीह, बगोदर, जमुआ, धनवार विधायक, डीसी मुकेश कुमार वर्मा, डीडीसी दिनेश प्रसाद, एसी रवीन्द्र कुमार सिंह, एसपी क्रांति कुमार, डीएसओ रामचन्द्र पासवान, पीए दिनेश गौतम सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख मौजूद थे।