- Hindi News
- गलत नीतियों से ही बढ़ता है भ्रष्टाचार: राजनाथ िसंह
गलत नीतियों से ही बढ़ता है भ्रष्टाचार: राजनाथ िसंह
महंगाईसरकार की गलत नीतियों, नीयत और भ्रष्टाचार से बढ़ती है। जब जब भारत में भाजपा की सरकार रही है तब तब महंगाई नियंत्रण में रहा है। ये बातें केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को केबी हाई स्कूल मैदान में डुमरी विधान सभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार लालचंद महतो के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। सभा में भारी संख्या में लोग केन्द्रीय गृह मंत्री के भाषण को सुनने के लिए पहुंचे थे। गृह मंत्री की सभा में सुरक्षा को लेकर चाक चौबंद व्यवस्था थी।
मैदान में आने वाले रास्तों पर मेटल डिटेक्टर लगाया गया था। सभा में आने वाले लोगों को मेटल डिटेक्टर से चेक किया जा रहा था। गृह मंत्री श्री सिंह ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी के छह वर्षों के शासन काल तथा नरेन्द्र मोदी के इतने माह के शासन काल में महंगाई पर लगाम लगा। भाजपा सरकार महंगाई बांधने का काम करती है। कांग्रेस की सरकार ने महंगाई बढ़ाने और घोटाला करने में नित्य नया रिकार्ड बनायी। उन्होंने कहा कि वे लोगो की आंखों में धुल झोंक कर नहीं बल्कि आंखों में आंखें डाल कर समर्थन मांगने आए हैं। प्रदेश की जनता यदि उन्हें समर्थन देगी तो भाजपा सत्ता के साथ व्यवस्था भी बदलेंगे। उनका ध्यान प्रदेश के किसानों और जवानों पर हैं। केन्द्र में उनकी सरकार ने बेरोजगार युवाओं के प्रशिक्षित कर बैंक से सस्ते दर पर कर्ज मुहैया कराएगी। किसानों के खेतों में सिंचाई की सुविधा के लिए केन्द्र सरकार विशेष योजना बनाई है। केन्द्रीय मंत्री सुदर्शन भगत ने कहा कि कहा कि इस विधान सभा क्षेत्र के लोगों की सेवा करने के लिए भाजपा ने लालचंद महतो को प्रत्याशी बनाया है। उन्हें आशीर्वाद देकर भारी बहुमत से जिताएं। ताकि प्रदेश में दिल्ली की तरह भाजपा की सरकार बने। गिरिडीह सांसद रविन्द्र कुमार पांडेय ने कहा कि उनका एक मत प्रदेश की दिशा और दशा बदलेगी। भाजपा के पूर्ण बहुमत की सरकार बनने से प्रदेश में विकास की रफ्तार तेज होगी। सभा को भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष राजाराम महतो, प्रदीप शर्मा, भाजपा नेत्री पूनम प्रकाश, आनंद कोठारी, सुरेन्द्र बर्मन आदि ने भी संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता नावाडीह के प्रखंड अध्यक्ष रणविजय सिंह तथा संचालन भाजयुमो के गिरिडीह जिला महामंत्री दिनेश महतो ने किया।
राजनाथ सिंह को माला पहना कर स्वागत करते कार्यकर्ता।