पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क हादसे में भाई बहन की माैत, तीन गंभीर

सड़क हादसे में भाई-बहन की माैत, तीन गंभीर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डुमरी | डुमरीथाना क्षेत्र के करिहारीटांड़ के समीप डुमरी बेरमो पथ पर शुक्रवार को सड़क हादसे में दो भाई बहन की मौत हो गई। जबकि तीन बच्चे सहित चार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को डुमरी रेफरल अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद धनबाद रेफर कर दिया गया। दोनों बच्चे थे। सभी केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह को देखने सभा स्थल रहे थे। घटना के संबंध में बताया जाता है कि घुटवाली निवासी रामलाल महतो की पुत्री कौशल्या कुमारी 11, पुत्र सुनील कुमार 6 तथा दुलारचंद महतो का पुत्र ईश्वर महतो 10 वर्ष अपने घर से पैदल केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह की सभा में जा रहे थे। इसी दौरान उसी दिशा की ओर से रही एक बाइक ने तीनों बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में सुनील कुमार और कौशल्या कुमारी की मौत हो गई तथा ईश्वर महतो सहित बाइक चला रहे दुमुहान निवासी ठाकुरचंद महतो 22 वर्ष तथा बाइक पर सवार दुमुहान निवासी अनिल महतो का पुत्र सूरज कुमार 8 वर्ष भागीरथ का पुत्र संतोष कुमार 12 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने घायलों को डुमरी रेफरल अस्पताल पहुंचाया।