- Hindi News
- पांच विस में थमा चुनावी कोलाहल, मतदान कल
पांच विस में थमा चुनावी कोलाहल, मतदान कल
माओवादी प्रभावित बूथों तक हेलीकॉप्टर से यात्रा
चौथेचरण के मतदान को लेकर गिरिडीह जिला के पांच विस में पड़ने वाले नक्सल प्रभावित क्षेत्र के बूथों को लेकर शुक्रवार को गिरिडीह हवाई अड्डा से भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर से मतदान कर्मियों को बूथों पर पहुंचाया गया। इस दौरान हवाई अड्डा में एएसपी कुणाल कुमार, एपीओ एसी लाल, नगर थाना के पुलिस निरीक्षक अवध बिहारी पांडेय और नगर थाना प्रभारी केएन सिंह की मौजदूगी में मतदान कर्मियों को हेलीकॉप्टर में बिठाया गया। नक्सल प्रभावित क्षेत्र के बूथों में मतदान कर्मियों को चार चक्र में वायु सेना के हेलीकॉप्टर ने पहुंचाया। जबकि हवाई अड्डा में एएसपी कुमारी और पुलिस निरीक्षक श्री पांडेय मतदान कर्मियों की सूची देख कर गिरिडीह विस क्षेत्र के पीरटांड के नक्सल प्रभावित बूथों के लिए भिजवाया। वहीं डुमरी के नक्सल प्रभावित बूथों के लिए भी मतदान कर्मियों को हेलीकॉप्टर से विदा किया गया। एएसपी श्री कुमार के अनुसार गिरिडीह विस के पीरटांड हरलाडीह, खुखरा, खरपोका, कुड़को समेत 43 बूथों के लिए मतदान कर्मियों को हेलीकॉप्टर से भेजा गया। डुमरी के कई नक्सल प्रभावित क्लस्टर में पड़ने वाले 11 बूथों के लिए भी मतदान कर्मियों को वायु सेना का हेलीकॉप्टर से भेजा गया। नक्सल प्रभावित बूथों में भेजे जाने वाले अधिकांश मतदान कर्मियों के होश भयवश उड़े हुए थे। इन कर्मियों को पदाधिकारियों ने आश्वास्त करते हुए कहा कि बीते लोस चुनाव की तरह इस बार भी इन बूथों में कोई गड़बड़ी नहीं होगी। जिले के सभी नक्सल प्रभावित बूथों में पर्याप्त संख्या में जवान तैनात किए गए हैं।
और अब होगा डोर-टू-डोर प्रचार
चुनावआचार संहिता के कारण इस बार के चुनाव प्रचार अभियान में कानफोड़ू शोर नहीं सुनाई दिया पर जो कुछ भी शोर हुआ वह शुक्रवार की शाम थम गया। अब चुनाव से पूर्व प्रत्याशी डोर-टू-डोर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रिझाने की कोशिश करेंगे।
स्टार प्रचारकों का दबदबा | पांचविस क्षेत्र में स्टार प्रचारकों का दबदबा रहा। भाजपा की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के अलावा केन्द्रीय मंत्रियों में गृह मंत्री राजनाथ सिंह, नरेन्द्र सिंह तोमर, स्मृति ईरानी, सांसद सिने स्टार मनोज तिवारी आिद ने सभाएं की।
पांच विस क्षेत्र में कुल 21 माडल मतदान केन्द्र बनाए गए है। जानकारी के अनुसार बगोदर विस क्षेत्र में सात, जमुआ