पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काम हो तो मुझे फोन करें: मनोज

काम हो तो मुझे फोन करें: मनोज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज|बेरमो/चंद्रपुरा

डुमरीविधानसभा क्षेत्र के भाजपा और आजसू के संयुक्त प्रत्याशी लालचंद महतो के पक्ष में फिल्म कलाकार सह भोजपुरी गायक सह दिल्ली के भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने तेलो मैदान में एक आमसभा की। यहां उमड़ी भीड़ में उन्होंने कहा कि झारखंड को ऐसा बनाएं कि यहां को लोगों को महानगरों में रोजगार ढूंढ़ने के लिए नहीं जाना पड़े, बल्कि महानगरों से यहां लोग आपसे रोजगार मांगने के लिए आएं। यह तभी संभव है जब राज्य को चलाने की चाबी आप मोदी जी को सौपेंगे, क्योंकि केंद्र से आने वाले हजारों करोड़ रुपए सही सरकार के हाथ में नहीं जाएंगे तो वह पैसा जनता तक नहीं, बल्कि स्विस बैंक में चला जाएगा। कहा कि अब अच्छे दिन गए हैं।

जिन्होंने झारखंड को लूटा है उन्हें रोकने में आपको मदद करनी चाहिए

उन्होंनेकहा कि दिल्ली में अगर कोई काम हो तो हमें फोन करें, मैं खुद या मेरा आदमी आपको स्टेशन पर खड़ा मिलेगा। उन्होंने कहा वक्त कम है, जोर लगा दो। कुछ को मैं जगाता हूं, कुछ को तुम जगा दो। जिससे राज्य को समृद्ध बनाया जा सके। उन्होंने अपने भोजपुरी गीतों की तर्ज पर भाजपा के प्रचार के लिए कुछ गीत भी गाए जिसे सुनकर लोग तालियां बजाने लगे।