पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डुमरी में सर्वाधिक मत मिला था भगत

डुमरी में सर्वाधिक मत मिला था भगत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डुमरी | डुमरीविधान सभा क्षेत्र में अब तक हुए चौदह चुनावों में कुल मतदान का सर्वाधिक प्रतिशत मुरली भगत तथा शिवा महतो ने सबसे कम प्रतिशत प्राप्त कर विजय हासिल की थी। मुरली भगत ने 1972 के चुनाव में 19182 तथा 1995 में 36794 मत लाकर विजयी हुए थे। जानकारी के अनुसार डुमरी विधान सभा क्षेत्र के लिए हुए पहले चुनाव 1952 में कृष्ण बल्लभ सहाय ने लगभग 52 प्रतिशत, 1957 में हेमलाल परगनेत ने 57 प्रतिशत, 1962 में हेमलाल परगनेत ने 63 प्रतिशत, 1967 में एस मंजरी ने 45 प्रतिशत, 1969 में केपी सिंह ने 37 प्रतिशत, 1972 में मुरली भगत ने 70 प्रतिशत, 1977 में लालचंद महतो 53 प्रतिशत, 1980 में शिवा महतो ने 42 प्रतिशत, 1985 में शिवा महतो ने 39 प्रतिशत, 1990 में लालचंद महतो ने 36 प्रतिशत, 1995 में शिवा महतो ने 34 प्रतिशत, 2000 में लालचंद महतो ने 35 प्रतिशत तथा जगरनाथ महतो ने 2005 में 41 प्रतिशत 2009 में 34 प्रतिशत मत लाकर विजय हासिल किया था। लालचंद महतो तीन बार तथा दो बार जगरनाथ महतो िवधायक रह चुके हैं।