पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डुमरी में भी चला स्वच्छता अभियान

डुमरी में भी चला स्वच्छता अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डुमरी | केन्द्रराज्य सरकार के निर्देश के आलोक में ‘‘स्वच्छ भारत स्वच्छ विद्यालय’’ अभियान के तहत शनिवार एवं रविवार को प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल में सफाई अभियान चला। इस अवसर पर बच्चों एवं शिक्षकों ने विद्यालय आस-पास की साफ-सफाई की। जबकि इस दौरान प्रभारी प्राचार्य अरूण कुमार सिंह ने कहा कि गंदगी कई प्रकार की बीमारियों को आमंत्रित करती है इसलिए हमें अपने कार्य स्थल, निवास स्थल आस-पास को साफ सुथरा रखना चाहिए। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से भी साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने अन्य लोगो को भी इसके लिए प्रेरित करने की बात कही। इस दौरान रविन्द्र प्रसाद सिन्हा, नारायण राम अवधेश कुमार, लिपिक इकबाल अंसारी, आदेशपाल राधेश्याम पाण्डेय, प्रबंधन समिति सदस्य सह पत्रकार बीरेन्द्र सिन्हा सहित पिंकी रूखसाना, गौरी आरती, सुनीता सरिता, रेखा, ललिता, कालिका आदि सहित सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे