पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डुमरी में शांति समिति की बैठक संपन्न

डुमरी में शांति समिति की बैठक संपन्न

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | पारसनाथ/डुमरी

डुमरीप्रखंड मे दुर्गा पूजा और बकरीद शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण मे मनाने के लिए रविवार को डुमरी और निमियाघाट थाना मे शांति समिति की बैठक हुई। बैठक मे पंचायत प्रतिनिधियों सहित दोनों समुदाय के लोग उपस्थित थे। डुमरी थाना मे हुई बैठक की अध्यक्षता पुलिस इंसपेक्टर रामेश्वर उरांव तथा निमियाघाट थाना मे हुई बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी रूखसार अहमद ने किया। प्रशिक्षु डी.एस. पी. दिलीप खलखो इस बैठक मे मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक मे दोनों त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाने के तरीके पर चर्चा की गई और लोगों के विचार लिए गए। सभी ने राय दी िक त्योहार को शांित से मनाएंगे।

बैठक करते अधिकारी शांति समिति के लोग।