सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल
सड़कदुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत रविवार शाम घटनास्थल पर हो गई। वहीं दूसरा व्यक्ति गंभीर रुप से जख्मी हो गए हैं। घटना पीरटांड थाना क्षेत्र के पूरनानगर का बताया जाता है। मिली जानकारी के मुताबिक 65 वर्षीय वकील मियां अपने 29 वर्षीय पोते मो आजाद के साथ गिरिडीह से चलमो गांव जा रहे थे। तभी गिरिडीह-डुमरी रोड़ के पूरनानगर सड़क के किनारे एक अन्य व्यक्ति बेहोश अवस्था में पड़ा था। जिसे देखने दादा-पोता जैसे ही बाइक रोकने का प्रयास िकया, वैसे ही बाइक अनियंत्रित हो कर गिर पड़ी। बाइक के गिरने से 65 वर्षीय वकील मियां को काफी अंदरूनी चोट लगी। जिससे उनकी मौत हो गई और आजाद घायल हो गया।