विधायक ने की महाप्रबंधक से वार्ता
गिरिडीह | झामुमोके डुमरी विधायक जगरनाथ महतो के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल बिजली विभाग के महाप्रबंधक से मिलकर डुमरी और गिरिडीह प्रखण्ड में व्याप्त बिजली समस्या के निदान के लिए वार्ता की। शिष्टमंडल में श्री महतो के साथ झामुमो नेता सुदिव्य कुमार सोनू ने बीते 23 अगस्त को डुमरी में डीवीसी के सब स्टेशन में तालाबंदी के बाद हुई वार्ता में लिए गए निर्णय से अवगत कराया। इस निर्णय को समय रहते प्रभावी करने का अनुरोध भी किया। महाप्रबंधक ने कहा कि बहुत जल्द ही इस संबंध में उचित कार्रवाई की जाएगी।