- Hindi News
- बिजली समस्या से आक्रोशित लोगों ने घंटों जाम की सड़क
बिजली समस्या से आक्रोशित लोगों ने घंटों जाम की सड़क
एकपखवारे से बिजली समस्या से त्रस्त चिरकी के गृहणियों का धैर्य रविवार को जवाब दे गया। लिहाजा वे आवेदन मौखिक गुहार की प्रक्रिया से परिणाम का उम्मीद त्याग कर रोड़ पर उतर आई। इन महिलाओं ने गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग को चिरकी में जाम कर दिया। रविवार दोपहर चिरकी मुख्यालय इन प्रदर्शनकारियों के नारों से गूंजायमान हो उठा। चिरकी के दोनों ओर गिरिडीह डुमरी मुख्य मार्ग पर लगभग दो किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। बताया जाता है कि चिरकी मुख्यालय में ट्रांसफार्मर जल जाने से बीते एक पखवारे से बिजली नहीं है। इस बाबत सांसद, विधायक समेत कई अधिकारियों से गुहार लगाई। लेकिन परिणाम हर बार सिफर ही रहा। हर बार विभाग से सिर्फ आश्वासन ही दिया गया। अंधकार में डूबे बिरनीवासियों का सब्र जब जवाब देने लगा तो वे एक मात्र विकल्प देखते हुए सड़क पर उतर गए। जाम करने को ले सिर्फ सड़क पर यहां की महिलाएं ही उतरी थी। वहीं गगनभेदी नारे लगाते हुए यहां के बच्चे भी प्रदर्शन कर रहे महिलाओं का साथ दे रहे थे। बिजली प्रशासन हाय हाय जैसे नारे से देर तक चिरकी का वातावरण गूंजता रहा। हालांकि इस प्रदर्शन में किसी भी राजनीतिक पार्टी का हाथ नहीं था।
वाहनोंकी लगी कतार
परसड़क पर जबर्दस्त जाम लग चुका था। जलेबिया घाटी तक वाहनों की कतार लगी थी। जिससे यात्रा कर रहे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वहीं स्थानीय निवासी राजेश पांडेय, शेखर कुमार, संजय कुमार, शहबाज आलम आदि ने संयुक्त रूप से कहा कि गत पंद्रह दिनों से बिजली नहीं है पर प्रशासन की ओर से पहल नहीं हुई।
सड़क जाम करते ग्रामीण।