पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षा विकास का द्वार खोलती है : जगरनाथ

शिक्षा विकास का द्वार खोलती है : जगरनाथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षाविकास का द्वार खोलता है। शिक्षा से ही हक और अधिकार मिल सकता है। ये बातें डुमरी विधायक जगरनाथ महतो ने रविवार को पारसनाथ इंटर और डिग्री महाविद्यालय के 29 वें स्थापना दिवस समारोह में कही। उन्होंने कहा कि जो भी काम करें लगन और मेहनत से करें। सफलता जरूर मिलेगी।

उन्होंने कहा कि कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि वे विधायक बनेंगे। जनता की सेवा, लगन और मेहनत से यह मुकाम हासिल किया। जनता ने विधायक बनने के लायक समझा और विधायक बना दिया। विधायक बनने के बाद शिक्षा के विकास को प्राथमिकता दी। अपने विधायक काल में कई इंटर और डिग्री कॉलेज, बी.एड. कॉलेज, उर्दू कॉलेज और तकनीकी कॉलेज की स्थापना करवाई। उन्होंने कहा कि दो चार दिनों मे डुमरी के कुलगो मे नवनिर्माणाधीन आईटीआई कॉलेज का उद्घाटन होगा। 16 सितंबर को रांची में होने वाली केबिनेट की बैठक में इस कॉलेज के प्राचार्य, प्रोफेसर और कर्मचारियों की बहाली का निर्णय ले लिया जाएगा। डुमरी में कई विकास योजनाएं कुछ राजनीतिक दलों के अड़चन के कारण रुकी पड़ी है। क्षेत्र की जनता ऐसे लोगों को सबक सिखाए। पारसनाथ डिग्री कॉलेज के प्राचार्य टीसी मिश्रा ने कहा कि कॉलेज के 29 वर्ष का सफर बड़ी मुश्किलों से गुजरा है। जगरनाथ महतो के विधायक बनने के बाद से इस कॉलेज के अच्छे दिन आए। इसके पहले किसी विधायक ने कॉलेज की ओर नहीं देखा था। आज विधायक ही सब कुछ है। पारसनाथ इंटर कॉलेज के प्राचार्य शेख शम्शुल हक ने कहा कि कॉलेज की सेवा मे 29 वर्षों से तत्पर हैं। विधायक की मदद से ही आज इस मुकाम तक पहुंचे है। जगरनाथ महतो के विधायक बनने के बाद जाना की विधायक क्या होता है। समारोह को राजकुमार पाण्डेय, केके पाण्डेय, गौतम कुमार सिंह, शशिभूषण प्रसाद, यशवंत सिन्हा, प्रमोद सिन्हा, बालेश्वर प्रसाद वर्मा, पिन्टू पाण्डेय ने भी संबोधित किया। समारोह का संचालन प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य कारी बरकत अली ने की। इसके पूर्व विधायक श्री महतो दीप प्रज्वलित कर समारोह की शुरूआत की। दोनों कॉलेजों के प्राचार्यों ने विधायक को शाल भेंटकर स्वागत किया।

स्थापना िदवस पर सभा को संबोधित करते विधायक।