- Hindi News
- अलग अलग स्थानों से कोयला सहित दो वाहन जब्त
अलग-अलग स्थानों से कोयला सहित दो वाहन जब्त
पारसनाथ/बगोदर | डुमरीपुलिस ने शनिवार को अवैध कोयला लदा ट्रक (जेएच10एजी 1679) को डुमरी चिरैया मोड से जब्त कर थाना ले गई। थाना प्रभारी श्यामचन्द्र सिंह के अनुसार गिरिडीह एसपी के निर्देशानुसार एंव गुप्त सूचना के आधार पर इस ट्रक को पकडा है जो नावाडीह के सारूबेडा से निकलकर जीटी रोड होते हुए डेहरी जा रहा था। मौके पर ही पुलिस ने ट्रक चालक परवेज आलम जो लुकाबाद धनबाद निवासी है, को गिरफ्तार कर लिया है। ट्रक मालिक का नाम निजामउद्दीन अंसारी बताया जा रहा है। फिलवक्त सामाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक को जेल भेजने की तैयारी कर रही थी।