नक्सली बंद का डुमरी में आंशिक असर
डुमरी | भाकपामाओवादियों के भारत बंद का डुमरी प्रखंड में आंशिक असर रहा। बंद के कारण जहां प्रखंड में स्थित कुछ बैंक बंद रहे वहीं कुछ बैंकों में काम काज हुआ। क्षेत्र के व्यापारिक प्रतिष्ठान और सभी सरकारी कार्यालय खुले रहे। सड़कों पर लंबी दूरी के बसों को छोड़ कर अधिकांश यात्री बसें और मालवाहक वाहन पुर्व की तरह चले। बंद से निबटने के लिए पुलिस सतर्क थी। महत्वपूर्ण मार्गों और सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने चैकसी बढ़ा दी थी।