जिप सदस्य ने किया पोशाक का वितरण
डुमरी | टेंगराखुर्दपंचायत स्थित उमवि टेंगराखुर्द के 205 बच्चों के बीच मंगलवार को स्कूली पोशाक का वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित एक सादे समारोह में डुमरी जिप सदस्य वासुदेव महतो ने बच्चों को पोशाक देकर समारोह की शुरूआत की। मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व मुखिया सुरेश कुमार महतो, खूबलाल महतो आदि ने भी बच्चों के बीच पोशाक का वितरण किया। समारोह को संबोधित करते हुए जिप सदस्य श्री महतो ने कहा कि बच्चों को स्कूल से जोड़ने तथा शिक्षा प्राप्त कर आगे बढ़ने के लिए सरकार एक अभियान चला कर खाना, पोशाक, किताब सहित छात्रवृति दे रही है। मौके पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजू वास्के, सहित हुलास महतो, रीता देवी, उषा कुमारी, रेवत लाल महतो, दीवाकर पाण्डेय सहित ग्रामीण उपस्थित थे।