पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डुमरी प्रखंड कार्यालय में माले ने दिया धरना

डुमरी प्रखंड कार्यालय में माले ने दिया धरना

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डुमरी | डीलरोंद्वारा कार्डधारियों को कम अनाज केरोसिन तेल देने तथा अधिक मूल्य लेने के विरोध में मंगलवार को भाकपा माले ने डुमरी प्रखंड सह अंचल कार्यालय में एक दिवसीय धरना दिया। धरना के अंत में बीडीओ मनोज कुमार धरना स्थल जाकर धरनार्थियों से वार्ता की और आरोपी डीलरों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता देवीलाल आनंद और संचालन प्रीतम कुमार महतो ने किया। धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि डुमरी प्रखंड में जन वितरण प्रणाली व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। डीलरों और हाॅकरों और विभाग की मनमानी के कारण गरीब कार्डधारियों को प्रणाली का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कार्डधारियों को डीलरों द्वारा निर्धारित मात्रा से कम अनाज दिया जाता है।

खबरें और भी हैं...