प्रतापपुर में स्प्रिट का अवैध कारोबार
गिरिडीह | निमियांघाटथाना क्षेत्र के प्रतापपुर के चकर बरई रोड स्थित कैंपस में रोजाना रात को लाखों रुपए की स्प्रिट का अवैध कारोबार निर्बाध गति से चल रहा है। जहां यूपी से टैंकरों में लाए गए स्प्रिट को जार में भरकर अवैध शराब फैक्ट्रियों में पहुंचाया जाता है। यह गोरखधंधा रोज रात 11 बजे के बाद होता है। उक्त बातें डुमरी के प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखदेव सेठ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर शुक्रवार को कही। बताया कि इसी से इलाके में नकली शराब बनाई जा रही है।