डीलर का लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा
डुमरी | प्रखंडआपूर्ति पदाधिकारी ने अनियमितता के आरोप में जामतारा के एक डीलर की अनुज्ञप्ति रद्द करने की अनुशंसा डुमरी अनुमंडलाधिकारी से की है। आपूर्ति पदाधिकारी ने यह अनुशंसा कार्डधारियों के लिखित शिकायत पर की है। अनुमंडलाधिकारी को दिए गए पत्र में आपूर्ति पदाधिकारी ने लिखा है कि जामतारा के जनवितरण प्रणाली विक्रेता नेयाज अहमद नवंबर माह का राशन वितरण करने के दौरान राशन कार्ड में दिसंबर माह के काॅलम में दर्ज कर दिया जो गलत है। आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि इसके पहले भी उस डीलर को ऐसा करने से मना किया था। परंतु सुधार नहीं हुआ। दिसंबर माह का राशन उठाव करने के बावजूद डीलर नेयाज अहमद ने अभी तक इस माह का राशन नहीं बांटा है। जामतारा के विलवा खातून, मूर्ति देवी, खगीया देवी और रोहनी देवी ने शिकायत की थी।