पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डुमरी बस स्टैंड के समीप से बोलेरो की चोरी

डुमरी बस स्टैंड के समीप से बोलेरो की चोरी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डुमरी | ईसरी-डुमरीबस स्टैंड के समीप बीती रात अपराधियों ने एक बोलेरो वाहन चोरी कर ली। चोरी की सूचना मिलते ही डुमरी और निमियाघाट पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। वाहन मालिक ने चोरी की लिखित सूचना पुलिस को दे दी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि ईसरी बाजार निवासी संजय कुमार जायसवाल ईसरी -डुमरी बस स्टैंड के समीप स्थित अपने घर के सामने गुरूवार शाम जेएच 10 वाई 0759 नंबर की बोलेरो गाड़ी को खड़ा किया था। रात लगभग ढाई बजे घर का एक सदस्य किसी काम से बाहर निकला तो पाया कि बोलेरो वहां नहीं है। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और घटना की जानकारी ली। घटना स्थल निमियाघाट और डुमरी थाना की सीमा पर होने के कारण दोनों थाना की पुलिस के बीच थाना क्षेत्र निर्धारित करने में भ्रम की स्थिति बनी थी।

खबरें और भी हैं...