विधायक ने किया चार करोड़ की दो सड़कों का शिलान्यास
डुमरीविधायक जगरनाथ महतो ने शुक्रवार को डुमरी प्रखंड में लगभग चार करोड़ की राशि से बनने वाले दो ग्रामीण सड़कों का शिलान्यास किया। इस दौरान विधायक श्री महतो ने लक्ष्मण टुण्डा पंचायत चकरबरई में 1 करोड़ 93 लाख से बनने वाले चकरबरई-नदियापार पथ तथा कुलगो द. पंचायत में 2 करोड़ 33 लाख की लागत से बनने वाले पिलुआ मोड़-भरखर पथ के निर्माण की आधारशिला रखी। इस मौके पर मुख्य रूप से जिप सदस्य वासुदेव महतो, भोला सिंह सहित कई पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे। शिलान्यास स्थल पर लोगों को संबोधित करते हुए विधायक श्री महतो ने कहा कि सड़कें किसी क्षेत्र के विकास का मापदंड है। सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों में अपने साथ विकास भी लाती है। उन्होंने कहा कि गांवों का विकास मेरी पहली प्राथमिकता है। मैने अपने विधायक काल में डुमरी प्रखंड में पुल-पुलियों और सड़कों का जाल बिछा दिया। आने वाले समय में प्रखंड का कोई सड़क कच्चा और पुल-पुलिया के बिना नहीं रहेगा। इसके पूर्व विधायक श्री महतो ने डुमरी डाकबंगला स्थित किसान भवन में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना और समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर निरंजन महतो, कारी बरकत अली, महेश महतो, सत्यनारायण महतो, रूस्तम अंसारी, जोधी महतो, संजय मेहता, संजय बर्मा आदि उपस्थित थे।