श्रमिकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण डुमरी में संपन्न
केन्द्रीयश्रमिक शिक्षा बोर्ड श्रम और रोजगार मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में शुक्रवार को डुमरी डाकबंगला स्थित प्रशिक्षण भवन में श्रमिकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में केन्द्रीय श्रमिक शिक्षा बोर्ड धनबाद के शिक्षा पदाधिकारी प्रमोद कुमार, प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी भरत मांझी, आजसू के गिरिडीह जिला उपाध्यक्ष छक्कन महतो मुख्य रूप से उपस्थित थे। शिविर में आये प्रखंड के विभिन्न स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को सरकार के विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं, बचत का महत्व, स्वयं सहायता समूह के गठन की प्रक्रिया और सामाजिक कुरातियों से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर केदार प्रसाद महतो, जामतारा की उपमुखिया आरती देवी, रोहित महतो काशी आदि थे।