पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मिलन सह अभिनंदन समारोह आयोजित

मिलन सह अभिनंदन समारोह आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीयकलचुरि जायसवाल संवर्गीय महासभा डुमरी प्रखंड द्वारा सोमवार को इसरी बाजार स्थित तेरहपंथी कोठी मे मिलन सह अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह मे डुमरी प्रखंड सहित बगोदर, सरिया और पीरटांड़ प्रखंड के जायसवाल शौण्डिक जाति के सदस्यों ने भाग लिया। समारोह मे जायसवाल और शौण्डिक जाति को राजनीतिक, सामाजिक और ‘शैक्षणिक रूप से मजबूत करने सामाजिक कुरीतियों को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया गया। गिरिडीह विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्री शाहाबादी ने कहा कि आज जायसवाल और शौण्डिक जाति को राजनीतिक,सामाजिक और शैक्षणिक रूप से मजबूत होने की आवश्यकता है। यदि इन दोनो जातियों मे एकता जाए तो कई विधानसभाओं मे हमारा विधायक होगा। हमे आगे बढ़ कर अपना अधिकार लेना होगा। इसके लिए हमें पंचायत स्तर से मजबूत होना होगा। दोनो जातियों के बीच संबंध मजबूत हो इसके लिए हमें बेटी और रोटी का संबंध बनाना होगा। उन्होने भ्रूण हत्या और तिलक दहेज जैसे कुरीतियों को समाज से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। जिप सदस्य शत्रुध्न प्रसाद मंडल ने कहा कि जायसवाल और शौण्डिक जातियों मे राजनीतिक चेतना लानी होगी। यदि हम चुनावों मे अपनी एकता का परिचय दें तो कई जनप्रतिनिधि अपनी जातियों से होगें। हमने इस लोकसभा चुनाव मे अपनी ताकत का परिचय दे दिया। झाविमो नेता राजेश मंडल ने कहा कि हमे भगवान महावीर के अनुयायियों से सिखने की आवश्यकता है। उनकी एकता काबिले तारिफ है। हमें राजनीतिक रूप से मजबूत होने की आवश्यकता है तभी हमारा समाज मजबूत होगा।