पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेविकाओं ने भेजा उपायुक्त को त्राहिमाम संदेश

सेविकाओं ने भेजा उपायुक्त को त्राहिमाम संदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछलेछह माह से मानदेय नहीं मिलने से त्रस्त सेविकाओं ने उपायुक्त काे त्राहिमाम संदेश भेजने का निर्णय लिया है। झारखंड राज्य बाल विकास आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ के बैनर तले डुमरी प्रखंड में हुई बैठक में की अध्यक्षता सेविका संजू देवी ने की। बैठक में बीते छह माह से मानदेय पोषाहार की राशि, मकान भाड़ा और विकलांग भत्ताा का भुगतान नहीं होने पर असंतोष व्यक्त किया गया। बैठक में कहा गया कि मार्च 2014 से सेविकाओं और सहायिकाओं का मानदेय भुगतान नहीं हुआ है। जबकि यह प्रति माह होना चाहिए था। मार्च 2014 से सेविकाओं ने उधार क्रय कर पोषाहार और टीएचआर का नियमित संचालन किया। परंतु आज तक यह राशि भी नहीं मिली। विकलांग भत्ता नहीं मिलने से केन्द्र में सेविकाओं को बहुत कुछ सुनना पड़ता है। मकान किराया का भुगतान नहीं होने से भी उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर इन समस्याओं के निदान की मांग करते हुए उपायुक्त को एक आवेदन भेजने का निर्णय लिया गया।