सेविकाओं की मांगों का समर्थन
पारसनाथ | डुमरीदक्षिण के जिप सदस्य प्रशांत जायसवाल ने प्रखंड के आंगनबाड़ी केन्द्रों के सेविका-सहायिकाओं की मांगों का समर्थन किया है। उन्होंने इस संबंध मे उप विकास आयुक्त को पत्र लिख कर उनकी समस्याओं के निराकरण का आग्रह किया है। पत्र मे उन्होंने लिखा हे कि सेविका-सहायिकाओं की समस्याओं का निराकरण आंगनबाड़ी केन्द्र के कुशल संचालन हेतु आवश्यक है।