पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विनोद बिहारी महतो का जयंती समारोह मनाया

विनोद बिहारी महतो का जयंती समारोह मनाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेरमोअनुमंडल में विभिन्न स्थानों पर झारखंड अलग राज्य आंदोलन के जनक विनोद बिहारी महतो का जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। करगली स्थित गांधी चौक से मोटरसाइकिल जुलूस निकालकर झामुमो लोग मकोली मोड़ पहुंचे। यहां डुमरी विधायक जगरनाथ महतो, झामुमो के जिला सचिव बेनीलाल महतो, वरीय नेता जयनारायण महतो, अनिल अग्रवाल सहित कई लोगों ने विनोद बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बाद में सांस्कृतिक समारोह में झुमे। यहां उन्होंने कहा कि विनोद बाबू के पढ़ो और लड़ो को मूलमंत्र मानकर राज्य के विकास में भागीदार बनना होगा। समारोह में देवीदास, नरेश महतो, विश्वनाथ तुरी, मुनीलाल महतो, बनबीर मिश्रा, नागेश्वर करमाली, कृष्णा थापा, रामअवतार सिंह, मनीलाल पाल, हरिनारायण सिंह, बिगन सोनी, शिवधनी पटेल, त्रिवेणी महतो, मनोज कुमार मुर्मू, गणेश प्रसाद, वीरेंद्र महतो, गणेश महतो, भगन महतो, देवानंद राम, अशोक महतो, छोटेलाल गुप्ता, फिरोज खान, हेमलाल महतो सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। यहां कंचनपुर टीम द्वारा झुमर नृत्य किया गया।

मकोली में विनोद बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते विधायक अन्य।

माल्यार्पण करते झाकोमयू के पदाधिकारीगण।