सड़क मरम्मती की मांग को लेकर जाम
पारसनाथ | पुरानाजीटी रोड के मरम्मत की मांग को लेकर गुरूवार को भाजपा ने डुमरी चौक के समीप जीटी रोड सहित डुमरी गिरिडीह रोड को जाम कर किया। डुमरी बीडीओ के जाम स्थल पर पहुंच कर रोड मरम्मति के आश्वासन के बाद जाम हटा लिया गया। पार्टी के इस आंदोलन से दोनों पंथों पर दो घंटे तक आवागमन ठप रहा। जाम के कारण दोनों पंथों पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। इससे वाहन चालकों यात्रियों को काफी परेशानी हुई। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुबह लगभग नौ बजे डुमरी चौक के समीप दोनों पंथों को जाम कर दिया। जाम का नेतृत्व भाजपा नेता सह जिप सदस्य प्रशांत जायसवाल कर रहे थे। जाम स्थल पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिप सदस्य श्री जायसवाल ने कहा कि पुराना जीटी रोड की खस्ता हालत प्रदेश सरकार के विकास की पोल खोल रहा है।