पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुरमी विकास मोर्चा ने अधिकार की लड़ाई तेज की

कुरमी विकास मोर्चा ने अधिकार की लड़ाई तेज की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डुमरी | कुरमीविकास मोर्चा की एक बैठक रविवार को करिहारी टांड में अखिलचन्द महतो की अध्यक्षता में हुई। जिसका संचालन जिला अध्यक्ष बैजनाथ महतो ने किया। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक शिवा महतो, जिप सदस्य जितेन्द्र प्रसाद, राजकमल महतो, महाबीर महतो, चोला राम महतो, उपस्थित हुए, बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कुरमी आदि काल से यहां के निवासी है। कुरमी आदिवासी थे, है और रहेंगे। इसलिए सरकार को कुरमी जाति को आदिवासी जनजाति की सूची में शामिल करना होगा अन्यथा अपने हक अधिकार के लिए जन संघर्ष किया जाएगा। राजकमल महतो ने कहा कि आदिवासी चरित्र हमारी पहचान है। सरना हमारा धर्म है। हम प्रकृति के पूजक है। अतः अपने मान-सम्मान के लिए लोकतांत्रिक तरीके से लड़ाई में भी पीछे नहीं हटेंगे। जिलाध्यक्ष बैजनाथ महतो ने कहा कि कुरमी समाज अब जाग उठा है और अपने अधिकार की लड़ाई स्वतंत्र रूप से लड़ेगी। इस दौरान समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने, शराब अशिक्षा का उन्मूलन पर जोर दिया गया। धनबाद में स्व बिनोद बिहारी महतो विश्वविद्यालय की स्थापना करने की मांग की गई। मौके पर दिलीप महतो, बैजनाथ महतो, टेकलाल महतो, छोटन प्रसाद, प्रमेश्वर महतो, कमलेश महतो आदि उपस्थित थे