पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आपसी विवाद में मारपीट, दो जख्मी

आपसी विवाद में मारपीट, दो जख्मी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डुमरी | निमियाघाटथाना क्षेत्र के चकरबरई में मंगलवार की रात दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दोनों ओर से एक-एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। राम प्रसाद महतो वकील डोम के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते दोनों पक्ष से कई लोग आपस में उलझ गए और मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में राम प्रसाद महतो वकील डोम घायल हो गए। दोनों घायलों को पुलिस ने डुमरी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद वकील डोम को धनबाद रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी रामचंद्र रजक ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

खबरें और भी हैं...