पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सरस्वती पूजा को लेकर बैठक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डुमरी|सरस्वती पूजाको लेकर बुधवार को निमियाघाट थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता डुमरी अनुमंडल के पुलिस उपाधीक्षक अरविन्द कुमार सिन्हा ने की। बैठक में डुमरी सीओ दीप्ति प्रियंका कुजूर, पुलिस इंसपेक्टर अमरनाथ प्रसाद, निमियाघाट थाना प्रभारी रामचन्द्र रजक, प्रमुख यशोदा देवी, जिप सदस्य वासुदेव महतो सहित क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित थे। लोगों से सरस्वती पूजा शांति और सौहार्दपूर्ण रूप से मनाने की अपील की गई।



बैठक में आए मुखिया और पंसस से कहा गया कि वे अपने-अपने पंचायत में पूजा के पहले पंचायत प्रतिनिधियों, गणमान्य लोगों और पूजा कमिटि के सदस्यों की बैठक कर ठोस निर्णय लें। इस मौके पर मुखिया डालेश्वर गोप, सरिता देवी, कारू महतो, जलिल अंसारी उप मुखिया टेकलाल महतो, पंसस किरण देवी, रोहित कुमार महतो सहित कारी बरकत अली, दामोदर महतो, संजय बर्मा, सांसद प्रतिनिधि बब्लू ओझा, संजय मेहता, मनोज सिन्हा आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...