सांसद को बताई क्षेत्र की जनसमस्याएं
डुमरी|भाजपा नेतासह पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रशांत जायसवाल ने इसरी बाजार में बुधवार को गिरिडीह सांसद से मिल कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। सांसद बेरमो से कतरास जाने के क्रम में ईसरी बाजार में रुके थे। जायसवाल ने सांसद के समक्ष डुमरी रेफरल अस्पताल और भंडारो स्वास्थ्य उप केन्द्र में एंबुलेंस देने, पारसनाथ रेलवे स्टेशन से डुमरी-गिरिडीह पथ तक बाईपास रोड का निर्माण, प्रोजेक्ट कन्या उवि डुमरी में बिजली, शौचालय, बैंच डेस्क की कमी और भवन मरम्मति के संबंध में ध्यान आकृष्ट कराया। सांसद ने संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों से बात कर हल करने का आश्वासन दिया।
है। मौके पर सुखदेव सिन्हा, सुभाष सिन्हा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।