पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एडमिट कार्ड के लिए पैसे मांगने पर हंगामा

एडमिट कार्ड के लिए पैसे मांगने पर हंगामा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मैट्रिकपरीक्षा का प्रवेश पत्र देने के बदले प्रभारी प्रधानाध्यापक की ओर से अवैध वसूली करने के विरोध में गुरुवार को छात्रों ने केबी हाई स्कूल डुमरी में हंगामा किया। हंगामा करने के बावजूद प्रभारी प्रधानाध्यापक की ओर से प्रवेश पत्र नहीं देने के बाद गुस्साए छात्रों ने डुमरी अनुमंडल कार्यालय पहुंच कर शिकायत की।

शिकायत पर अनुमंडलाधिकारी ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को कार्यालय बुला कर फटकार लगाई और छात्रों को प्रवेश पत्र देने का निर्देश दिया। बताया जाता है कि मैट्रिक परीक्षा का प्रवेश पत्र देने के बदले विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक ने प्रत्येक छात्रों से 140 रुपया देने की मांग की जा रही थी। जब छात्रों ने इसका विरोध किया तो उन्हे प्रवेश पत्र नहीं दिया गया। इस बात पर छात्रों ने विद्यालय में जम कर हंगामा किया और अनुमंडल कार्यालय पहुंच कर इसकी लिखित शिकायत अनुमंडलाधिकारी से की। अनुमंडलाधिकारी ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को कार्यालय बुला कर रुपया लेने के कारण पूछा। संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाने पर अनुमंडलाधिकारी ने प्रधानाध्यापक को जम कर फटकार लगाई। और छात्रों को प्रवेश पत्र देने का निर्देश दिया। बताया जाता है कि अनुमंडलाधिकारी के आदेश का प्रभारी प्रधानाध्यापक पर कोई असर नहीं हुआ। जब छात्र प्रवेश पत्र लेने पुनः विद्यालय पहुंचे तो एक बार फिर प्रधानाध्यापक की ओर से आनाकानी की जाने लगी। इस पर छात्रों ने फिर हंगामा किया। तब जाकर उन्हें प्रवेश पत्र दिया गया। छात्र सपन कुमार महतो, विक्रम महतो आदि ने बताया कि उन्हें दो दिन से लौटाया जा रहा था।

खबरें और भी हैं...