सड़क हादसे में दो जख्मी
डुमरी | बेरमोमोड़ के समीप गुरूवार को सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि ईसरी के प्रोफेसर काॅलोनी निवासी देव र| पाण्डेय किसी काम से पैदल जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से जा रही एक बाइक ने उसे पीछे से धक्का मार दिया। इस दुर्घटना में देव र| पाण्डेय गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ ही बाइक से गिरने के कारण बाइक सवार कुलगो निवासी अख्तर भी से घायल हो गया।