पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विधि-व्यवस्था को लेकर बैठक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डुमरी | सरस्वतीपूजा में डुमरी अनुमंडल क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाये रखने को लेकर गुरूवार को डुमरी अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडलाधिकारी ज्ञान प्रकाश मिंज ने अनुमंडल क्षेत्र के पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में एसडीपीओ अरविन्द कुमार , कार्यपालक दण्डाधिकारी राहुल देव, बीडीओ मनोज कुमार, सीओ दीप्ति प्रियंका कुजूर, , डुमरी पुलिस इंसपेक्टर अमरनाथ प्रसाद उपस्थित थे। बैठक में आये अधिकारियों को अनुमंडलाधिकारी ने पूजा के दौरान हर हाल में विधि-व्यवस्था बनाये रखने, हुड़दंगियों से सख्ती से निपटने का निर्देश दिया। बैठक के बाद अनुमंडलाधिकारी श्री मिंज ने बताया कि विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए डुमरी प्रखंड के निमियाघाट थाना क्षेत्र में 6 दण्डाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं।

खबरें और भी हैं...