पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निर्माण में गड़बड़ी देख भड़के बीडीओ

निर्माण में गड़बड़ी देख भड़के बीडीओ

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डुमरीबीडीओ मनोज कुमार ने गुरूवार को जामतारा गांव में चल रहे शौचालय निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में शौचालय निर्माण कार्य प्राक्कलन के अनुसार नहीं होने पर बीडीओ भड़क उठे और मौके पर उपस्थित संवेदक मिस्त्री को जमकर फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान पीएचईडी के कनीय अभियंता उपस्थित नहीं थे। इस पर बीडीओ ने दूरभाष पर कनीय अभियंता को फटकार लगाते हुए, कहा कि जब वे शौचालय निर्माण कार्य का निरीक्षण के जिए जाते हैं तो उसकी सूचना मुझे भी दें। बीडीओ श्री कुमार के अनुसार आज जामतारा गांव में ईश्वर महतो, दौलत महतो, दिनेश महतो, कमरूद्दीन अंसारी आदि के घर में बन रहे शौचालय निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि टंकी की चौड़ाई और गहराई कम थी तथा दोनों टंकी के बीच की दूरी भी प्राक्कलन के अनुसार नहीं थी। कुछ स्थान पर चापानल के बगल में ही शौचालय बनाया बना दिया गया है। बीडीओ श्री कुमार ने बताया कि शौचालय का निर्माण कार्य प्राक्कलन के अनुसार नहीं होने के कारण दो दिन पूर्व ही कनीय अभियंता, प्रखंड संकुल समन्वयक और जलसहिया को कारण पृच्छा किया गया है। इसके बावजूद ही काम की गुणवत्ता में सुधार हुआ है और ही अभी तक कनीय अभियंता समेत अन्य लोगों ने जवाब नहीं दिया है। कनीय अभियंता द्वारा निरीक्षण नहीं होने का मामला भी प्रकाश में आया है।

खबरें और भी हैं...